हेल्दी वा स्वादिष्ट सत्तू पराठा बनाने की विधि: Best Sattu Paratha Recipe in Hindi 2023

आज के इस लेख में हम आपको सत्तू (Sattu Paratha Recipe in Hindi) पराठा बनाने के बारे में विस्तार से बताऊंगा। जिससे आप आसानी से अपने घर पर एकदम बिहारी स्टाइल Sattu Paratha बना पाएंगे। सत्तू पराठा बिहार के मशहूर लोकप्रिय व्यंजनों में से एक है। पराठे तो कई प्रकार के होते हैं लेकिन बात जब हेल्दी वा स्वादिष्ट पराठे की आती है। तो हमारे मन में सबसे पहला नाम Sattu Paratha का ही आता है। क्योंकि यह खाने में स्वादिष्ट और सेहत के लिए हेल्दी भी होता है। सत्तू पराठा को आप टमाटर की मीठी चटनी, मनपसंद चटनी, रायता, टोमाटो सॉस, या बैंगन का भरता के साथ सर्व किया जाता हैं। सत्तू पराठा बहुत सी बीमारियो के लिए फायदेमंद भी होता है। जैसे - हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में, पेट को ठंडक पहुंचाने में, डायबिटीज मरीजों के लिए, पाचन क्रिया को ठीक करने में काफी मददगार साबित होते हैं।

Best Sattu Paratha Recipe in Hindi 2023

सत्तू पराठा बनाने के लिए इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें इस लेख में आपको सत्तू पराठे से संबधित सारी जानकारियां मिलेगी। तो देर किस बात कि चलिए शुरू करते हैं आज की इस हेल्दी वा स्वादिष्ट सत्तू पराठा की रेसिपी को (Sattu Paratha Recipe in Hindi):

सत्तू पराठा बनाने की सामाग्री -(Ingredients of Sattu Paratha Recipe):

                            सामाग्री         
आटा तैयार करने के लिए
2 कप गेहूं का आटा 
1/2 छोटी चम्मच नमक
आटा गूथने के लिए पानी
1/2 टिस्पून अजवाइन
1 टेबल स्पून घी 
सत्तू पराठे की भरावन बनाने के लिए                             
2 कप सत्तू (चने का आटा)
1/3 कप बारीक कटा हुआ प्याज 
1 टेबल स्पून बारीक कटी हुई अदरक
2 से 3 हरी मिर्च बारीक कटी हुई 
2 टेबल स्पून बारीक कटी हुई लहसुन
1 टेबल स्पून नींबू का रस 
3 टेबल स्पून बारीक कटी हुई हरी धनिया      
1 छोटी चम्मच अजवाइन
1/2 छोटी चम्मच काला जीरा (कलौंजी)
1 टिस्पून अचार 
2 टेबल स्पून सरसों का तेल 
नमक स्वादानुसार 


सत्तू पराठा बनाने की विधि - (Sattu Paratha Recipe in Hindi):

आटा तैयार करने के लिए:

1.सत्तू पराठे का आटा तैयार करने के लिए सबसे पहले एक बड़े बर्तन या बाउल मे गेहूं का आटा, नमक, और अजवाइन डालकर इन सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लें।

2.इसके बाद अब इसमें घी और आवश्यकता अनुसार थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए आटा गूंथ लें। ध्यान रहे आटा बहुत ज्यादा सख्त और बहुत ज्यादा मुलायम भी नहीं होना चाहिए।

3.अब आप आटे को गूथने के बाद इसे आप ढककर 15 मिनट के लिए रख दें। अब जब तक आटा सेट हो रहा है तब तक सत्तू पराठे के लिए भरावन तैयार कर लें।

सत्तू पराठे की भरावन बनाने की विधि:

4.सत्तू पराठे का भरावन तैयार करने के लिए सबसे पहले एक बड़े बाउल मे 2 कप सत्तू, और बारीक कटा हुआ प्याज, बारीक कटी हुई अदरक, बारीक कटी हुई हरी मिर्च, बारीक कटा हुआ लहसुन, बारीक कटी हुई हरी धनिया, 1 छोटी चम्मच अजवाइन 1/2 छोटी चम्मच काला जीरा, 1 टिस्पून अचार, 2 टेबल स्पून सरसों का तेल और स्वादानुसार नमक डाल दें।

5.इसके बाद इन सभी चीजों को अपने हाथों की मदद से अच्छी तरह से मिक्स कर लें। इसके बाद इसे थोड़ा चखे यदि यह खट्टा लग रहा तो इसमें नमक ठीक है अन्यथा थोड़ा नमक डालकर मिक्स करें। अब आपकी सत्तू पराठे के लिए भरावन तैयार है।

6.अब आटे की लोई बनाकर तैयार कर लें। आटे की लोई बनाने के लिए सबसे पहले (स्टेप 3) में तैयार किए गए आटे की लोई यां बनाकर तैयार कर लें।

7.इसके बाद एक लोई को लेकर अपने हाथों की मदद से इसका सेंटर वाले भाग को दबाकर एक कटोरी टाइप बनाकर तैयार कर लें। और इसके बीच में भरावन भर दे और चारो ओर से सील कर दे। अब इसमें सुखा आटा लगाते हुए बेलन की मदद से हल्का मोटा बेल ले। अब इसी प्रकार सारे पराठे बनाकर तैयार कर लें।

8.अब पराठे को सेक लें। पराठे को सेकने के लिए सबसे पहले एक तवे को गर्म करें। तवा गर्म होने के बाद एक एक करके पराठे को तवे के ऊपर रखे और पराठे के दोनो तरफ हल्का घी लगाते हुए मीडियम फ्लेम पर तब तक सेके जब तक ये दोनो तरफ से गोल्डन ब्राउन न हो जाए।

9.अब इसी प्रकार सारे पराठे को सेक लें और गैस को बंद कर दें। अब आपके सत्तू पराठे (Sattu Paratha Recipe in Hindi) बनकर तैयार है। इसे आप टोमेटो सॉस, बैंगन का भरता, या मनपसंद की चटनी के साथ सर्व कर सकते है।

महत्वपूर्ण सुझाव:

>>इस रेसिपी में सत्तू पराठे को तवे पर सेकते वक्त घी का उपयोग किया गया है यदि आप चाहे तो इसे स्किप कर सकते है, या इसकी जगह तेल का उपयोग कर सकते है। यदि आप डाइट पर है तो घी या तेल का उपयोग नहीं भी कर सकते है।

निष्कर्ष (Cunclusion):

दोस्तों आज के इस लेख में हमने सत्तू के पराठे (Sattu Paratha Recipe in Hindi) कैसे बनाए जाते हैं यह सीखा है। इस रेसिपी में सत्तू पराठे खाने के फायदे और सत्तू पराठे से संबंधित बहुत ही अच्छी जानकारियां दी है। जो आपको पसंद आई होगी। तो आप Comment जरूर करें। यदि आप और भी रेसिपी के बारे में जानने की कोशिश कर रहे हैं तो कॉमेंट करना ना भूलें।

बहुत बहुत धन्यवाद.....।

Most FAQ:

Quest.1 सत्तू पराठे बनाने के लिए मुख्य सामग्री क्या है?

Ans.सत्तू पराठा बनाने के लिए मुख्य सामग्री गेहूं का आटा, सत्तू चने का आटा, प्याज, अदरक, लहसुन, कलौंजी, नमक  तेल, और बारीक कटी हुई हरी मिर्च, आदि ये सभी चीजों का उपयोग किया जाता है।

Quest.2 सत्तू का सेवन कब नही करना चाहिए?

Ans.जब आपके पेट में गैस बनती हैं तो आपको सत्तू का उपयोग नहीं करना चाहिए।

2.यदि आपके कब्ज या अपच में समस्या हो तो आपको सत्तू का सेवन नहीं करना चाहिए।

3.यदि आपके पथरी की समस्या होती हैं तो आपको सत्तू का उपयोग नहीं करना चाहिए।

4.कुछ लोग ऐसे है जिनको चने के आटे या चने से एलर्जी होती हैं तो उनको सत्तू का सेवन नहीं करना चाहिए।

दोस्तो बताई गई बातो को ध्यान रखे। यदि आप इस समय में सत्तू का सेवन करते हैं तो आपको पछताना पड़ सकता है।

Quest.3 क्या सत्तू पेट की चर्बी को कम करने में मदद करता है?

Ans.सत्तू एक बेहतर सामग्री है इसका उपयोग झारखंड और बिहार में अधिकतर व्यंजनों में किया जाता है। यह वास को कम करने और चयापचय को सुधारने में काफी मदद करता है। यह वजन घटाने के लिए बेहतर सामग्री मानी जाती है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने